Recent News

Breaking News

महिला और उसकी 3 बेटियों को जिंदा जलाया।




पटना।। बिहार में राजधानी पटना के पास वैशाली जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जन्दाहा थाने के अरनिया गांव में एक महिला को ननद के जेवर चोरी करने के संदेह पर तीन बेटियों के साथ केरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। तीनों बच्चियों की मौत मौके पर ही हो गई, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज पटना के पीएमसीएच में रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार देर रात की है। अरनियां गांव में रहने वाले देवेन्द्र सिंह की पत्नी सिंपी देवी और उनकी तीनों मासूम बेटियों को ससुराल वालों ने ही केरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। तीनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत नाजुक है।
घायल सिंपी देवी ने जन्दाहा में डॉक्टर एवं पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके ननद का जेवर चोरी हो गया है। पति, सास, ससुर, ननद और देवर उन पर ही चोरी का आरोप लगा रहे थे। घर के सारे लोगों ने बुरी तरह पीटा भी था। पिटाई से भी उन लोगों को मन नहीं भरा तो केरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। उनकी तीनों बेटियों सोनी (7), सुषमा (5) एवं आंचल (2) को भी जलाकर मार डाला।
इस मामले में वैशाली के एसपी उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा है कि दुखद घटना है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। from NBT



 

No comments