Recent News

Breaking News

इंटरमीडिएट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंका

acid attack in sitamari
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी जिला के बरगैनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के इंटरमीडियेट की एक छात्रा के चेहरे पर तेजाब फैंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उपाधीक्षक :सदर: एमएन उपाध्याय ने बताया कि इंटरमीडियेट की छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले मोहम्मद आशिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता अपने नाना के घर में रहा करती है और उक्त व्यक्ति ने आज उसके घर का दरवाजा खटखटाया और छात्रा के दरवाजा खोलने पर उस पर अचानक तेजाब फेंककर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि छात्रा के चिल्लाने पर उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज कराई। उपाध्याय ने बताया कि पीडिता को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आशिक को गिरफ्तार उससे तेजाब फेंकने के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

No comments