Recent News

Breaking News

बिहार में अनशन की सियासत

manjhi-nitish
बिहार कथा.पटना
केन्द्र की राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक और अन्य नीतियों के खिलाफ 14 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के 24 घंटे के अनशन का नेतृत्व करेंगे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी अनशन पर उतर आए हैं। जदयू की राज्य इकाई के अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि राजग सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक और देश एवं नागरिकों के लिए परेशानी वाली अन्य नीतियों के खिलाफ 14 मार्च को 24 घंटे का अनशन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां के पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी अनशन करेंगे। सिंह ने कहा, इसी तरह पार्टी के कार्यकर्ता भूमि अधिग्रहण विधेयक से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराने के लिए इसी दिन जिला और प्रखंड स्तर पर अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की नीतियों से लोगों के प्रभावित होने के मुद्दे को लेकर जदयू भविष्य में आंदोलन के कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। जदयू के राज्य इकाई के अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगियों द्वारा कल दिन भर के अनशन से जदयू के अनशन की तुलना करने से मना कर दिया। सिंह ने कहा, मांझी और उनके लोगों द्वारा कल से किये जाने वाले अनशन के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा, एक बात स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

No comments