जेल में कैदियों ने लिया चैता का आनंद
राजू जयसवाल.छपरा।
मंडलकारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैदियों ने चैता गीतों का आनंद लिया। जेल अधीक्षक की देख रेख में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भक्ति चैतमहीनवां भईल राम के जनमवा गीत से हुआ। कार्यक्रम में मीनू तुफानी के 14 सदस्ईय एवं शिवजी राय के 15 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। जेल के कैदी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद ले रहे थे। इसी बीच इस कार्यक्रम की खबर पाते ही जिलाधिकारी के दिषा निर्र्देश पर एसडीओ ने जेल में छापेमारी कर दोनों टीमों के सदस्यों को धर दबोचा। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की बीत स्वीकार करते हुए एसडीओ के रिपोर्ट सौपे जाने की बात कही। समाचार प्रेशण तक किसी पर भी किसी प्रकार की कार्रवाई की सूचना नहीं है।
No comments