लालू ने कहा-जीतनराम कोई बुरे व्यक्ति नहीं, नीतीश के कैबिनेट में शामिल नहीं होगा राजद
पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजद शामिल नहीं होगा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के कैबिनेट में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन मैंने रोक दिया था। इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। हमने सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को साफ कहा था कि जदयू को समर्थन दे रहे हैं, किसी व्यक्ति को नहीं। जीतनराम मांझी हों या कोई अन्य व्यक्ति इसमें किसी को कमेंट नहीं करना चाहिए। लालू ने कहा कि जीतनराम मांझी कोई बुरे व्यक्ति नहीं है। हम ने तो कहा था कि मांझी सरकार को साथ देंगे तो उन्होंने कह दिया था कि हम समर्थन मांगने नहीं गए थे। मांझी को तय करना है कि वे आगे क्या करेंगे। मांझी को बनाने या हटाने में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।
शुक्रवार को नई दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद प्रसाद अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। प्रसाद ने कहा कि वे सांप्रदायिक ताकतों को बढ़Þने नहीं देंगे। उन्होंने जनता दल परिवार के विलय के प्रश्न पर कहा कि मुलायम सिंह जी और मैं शादी में व्यस्त था, फिर मुलायम सिंह जी की तबियत खराब हो गई। इधर नीतीश जी भी व्यस्त थे। विलय को लेकर अब आगे बातचीत होगी।
मनमोहन सिंह के खिलाफ हो रहा बड़ा षडयंत्र :लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदार नेता रहे है। उनके खिलाफ बड़ा भारी षडयंत्र किया जा रहा है। वे बेदाग छवि के है। ऐसा करने से भाजपा नेता अपने लिए भी रास्ता बना रहे है। सभी को मालूम है कि मनमोहन सिंह जी का तीसरी बार हार्ट का आॅपरेशन हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई उन्हें जानबूझ कर मारने की साजिश है। बहुत ही खतरानक स्थिति है।
No comments