Recent News

Breaking News

जमीन विवाद में खदेड़ कर मारी गोली

murder logo bulet
बेगूसराय।
बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख मोहल्ले की है। हरर्ख मोहल्ले के 45 वर्षीय अशोक सिंह जब अपने घर के पास एक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। गोली चलने के बाद अशोक सिंह वहां से भागने लगे, जिसके बाद पांचों अपराधियों ने उन्हे खदेड़ कर घेर लिया अंधाधुंध गोली मार दी। कई गोली उन्हें लगी, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। अशोक सिंह के जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे। इस घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। घरवाले अभी किसी का नाम नहीं बता रहे हैं। पूछताछ के बाद कारवाई करने की बात पुलिस कह रही है। बढ़Þते अपराध से मोहल्ले वाले परेशान हैं।

No comments