मांझी के बिना मझधार में रहेगा महागठबंधन
जहानाबाद। मधेपुरा से राजद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बिना राजद और जदयू का महाविलय या महागठबंधन उपयोगी नहीं होगा। महागठबंधन को मांझी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पार्टी में उपेक्षा की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी स्थिति फिलहाल न तीन में है और न तेरह में। वर्तमान समय में पार्टी उनसे राय विचार भी लेना उचित नहीं समझ रही है। यदि पार्टी उनसे राय-विचार लेगी तो निश्चित तौर पर अपनी राय रखेंगे। उन्होंने इशारे-इशारे में कहा कि बिहार की राजनीति में एक नये समीकरण का प्रार्दूभाव होगा। हालांकि नये समीकरण क्या होगा, इसपर कुछ भी नहीं बोले। इससे पूर्व राजद सांसद का पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर कनौदी गांव के समीप भब्य स्वागत किया गया। राजद के युवा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे। पप्पू यादव गया में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पटना-गया सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। स्वागत करने वालों में राजद के छात्र नेता इंद्रजीत यादव, शिक्षक रमन कुमार, पप्पू यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
मांझी के बिना मझधार में रहेगा महागठबंधन
Reviewed by Unknown
on
March 14, 2015
Rating: 5
No comments