हर हाल में छात्रों को मिले साइकिल, पोषाक, छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि
राजू जयसवाल, छपरा।
विद्यालयों में वितरित की जा रहीं साइकिल पोषाक, छात्रवृति और प्रोत्साहन राशि को लेकर क्षेत्रिय उप शिक्षा निदेशक रामायण राम ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में छपरा, सीवान और गोपालगंज के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में हार हाल में सभी छात्रों को राशि वितरित करने का कड़ा निर्देश दिया है। श्री राम ने बताया कि 27 मार्च को अपराह्न 2 बजे तीनों जिले के शिक्षा पदाधिकारियों एवं सभी डीपीओ की एक बैठक आयोजित की है। जिसमें सभी तरह के राशियों के वितरण सहित भूमिहीन विद्यालयों की सूचि भी मांगी गयी है। साथ ही पेंशन, सेवांत लाभ संबंधी अद्यतन रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया है। श्री राम ने डीपीओ को वैसे विद्यालयों की सूची देने का निर्देश दिया है, जहां भूमि रहने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया है।
No comments