सीतामढ़ी। सीतामढी जिले के परिहार थानान्तर्गत सौरभर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर आज एक महिला ने अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक एम एन उपाध्याय ने बताया कि मृतकों में सौरभर गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी रिंकू देवी (28) और उनका दो वर्षीय पुत्र अजीत कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रिंकू देवी का उनकी सास और ससुर के साथ पारिवारिक कलह चल रहा था जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। रिंकू के पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हंै। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्ताल भेजा दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
No comments