Recent News

Breaking News

जीजा ने ससुराल में साले का गला रेता

murder
बिहार कथा.उचकागांव (गोपालगंज)।
शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आए बहनोई ने साले की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना फुलवरिया थाने के बनराहा गांव में 10 अप्रैल को हुई। सुबह गांव के समीप से शव बरामद किया गया।ा घटना के बाद से आरोपित बहनोई फरार गया। युवक मुसाफिर अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र शमशुद्दीन अंसारी था।  13 अप्रैल को उसके बड़े भाई साहब हुसैन की शादी होनी थी। इस समारोह में शामिल होने के लिए आरोपित बहनोई अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। ससुरालवालों के साथ दो दिन पूर्व किसी बात को ले नोक-झोंक हुई थी। गुरुवार की शाम शमशुद्दीन अंसारी मिश्र बतरहां बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बहनोई ने उसे रोक लिया और मारपीट की। बाद में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

No comments