Recent News

Breaking News

अस्पताल में तोड़फोड़ से नाराज डॉक्टरों ने मरीजों को मरने के लिए छोड़ा

सीवान। सड़क हादसे में छहdoctor in siwan लोगों की मौत के बाद सदर अस्पताल में हुए हंगामे से नाराज सीवान जिले के सभी सरकारी और निजी डॉक्टर मंगलवार एक दिन के हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से जिला की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को आज इलाज के बिना ही लौटना पड़ा।
सोमवार की घटना को लेकर सदर अस्पताल में आईएमए की मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में डॉक्टरों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। बैठक में सिविल सर्जन अनिल कुमार चौधरी, आईएमए डॉ. शशिभूषण सिन्हा, डॉ. मके आलम, रामजी चौधरी सहित कई डॉक्टर शामिल हुए।
सीवान में सोमवार की सुबह आॅटो और पिकअप वैन की टक्कर में दो सगे भाइयों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में घायल के इलाज के अभाव में मौत हो गई।छात्र आक्रोशित हो गए थे। वे लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे, इससे भयभीत होकर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए थे। इससे नाराज लोगों ने सदर अस्पताल में आग लगा दी थी। अस्पताल परिसर में 3 एंबुलेंस और एक कार को फूंक दिया था। कई जगहों पर उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। उग्र लोगों के पथराव में 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

No comments