Recent News

Breaking News

दहशत के लिए नक्सलियों ने सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए पोस्टर

जमुई। जिले के naksaliथाना अंतर्गत सरैया गांव में माओवादियों ने लोगों के बीच दहशत पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाए हंै। खैरा थाना प्रभारी रामनाथ राय ने बताया कि बीती देर रात माओवादियों द्वारा सरैया गांव में दो स्थानों पर चिपकाये गये पोस्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोस्टर के जरिए माओवादियों ने धमकी दी है कि उनके संगठन विरोधी काम करने वाले संगठन के साथ गद्दारी करने वाले तथा संगठन के नाम पर चंदा लेने वाले के विरुद्ध जल्द ही जन अदालत लगाकर सख्ती से निबटा जाएगा। राय ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किए जाने के साथ स्थानीय लोगों को माओवादियों की बढती गतिविधियों पर रोक लगाये जाने का आश्वासन दिया गया है।

No comments