Recent News

Breaking News

राष्ट्रपति से पुरस्कार पा चुके उप मुखिया पर बम से हमला

mukhia1_siwan
सीवान। चांप पंचायत (हुसैनगंज प्रखंड) के पूर्व उप मुखिया राजाराम साह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके घर पर बम फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। निर्मल गांव के लिए राजाराम साह राष्ट्रपति से पुरस्कार पा चुके हैं। इस हमले में पूर्व मुखिया के करीबी मित्र अमीरुल्लाह बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल उप मुखिया को सीवान सदर अस्पताल से इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हमलावर सीवान की तरफ से आए थे और पूर्व उप मुखिया के मकान के सामने रुक कर करीब 15 मिनट तक किसी से मोबाइल से बात की। घायल पूर्व उप मुखिया की पत्नी अजिता देवी चाप पंचायत की ही पूर्व मुखिया रह चुकी हैं।

No comments