Recent News

Breaking News

भूकंप आने से पहले कोसी और सीमांचल इलाके में तूफान से तबाही, 11 मरे

katiharमुज्जफरपुर। बिहार में भूकंप आने से पहले मंगलवार सुबह सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज में सुबह से तेज आंधी और बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है।आंधी और तूफान आने से कटिहार में घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पूर्णिया जिले में आंधी और बारिश से आधा दर्जन लोग हुए घायल हो गए। तूफान आने के बाद प्रभावित लोग अफरातफरी मच गई।  जमुई में तूफान के दौरान बाइक से जा रहे दो युवक उस समय जख्मी हो गए जब उनके ऊपर एक पेड़ गिर गया जिससे उनदोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस आंधी और तूफान से पूर्णिया में तीन,भागलपुर में दो, मधेपुरा में दो, सहरसा में दो और कटिहार और सुपौल में एक के मरने की खबर है।





No comments