Recent News

Breaking News

13 हजार की घूस लेते अंचल पदाधिकारी गिरफ्तार

corruptionमोतीहारी। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया के अंचल अधिकारी अखिल कुमार मल्लिक को आज एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 13 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।    ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक पी एन सिंह ने बताया कि हमीरपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने अखिल कुमार मल्लिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि भूमि विवाद संबंधी एक मामले में जमीन की नापी करने के एवज में उन्होंने 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी जिसमें से दो हजार रुपये वे पूर्व में अंचल अधिकारी को दे चुके हैं।    राकेश की शिकायत पर मामले का सत्यापन कराए जाने पर उसे सही पाया गया जिसके बाद निगरानी की टीम ने उनके केसरिया स्थित सरकारी आवास पर राकेश से रिश्वत की बाकी राशि 13 हजार रुपये लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय ले जाया जाएगा।

No comments