50 हजार में बेच दी 15 साल की बेटी, फिर हुई जबरन शादी और बलात्कार
भागलपुर। भागलपुर के एक दंपती पर अपनी नाबालिग बेटी को फर्रुखनगर कालियावास के एक युवक को बेचने का आरोप लगा है। फर्रुखनगर पुलिस ने लड़की के ब्यान पर युवक पर जबरन शादी के बाद रेप करने का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके एक मुंहबोले चाचा 28 अप्रैल को एक महिला और दो लोगों को लेकर दिल्ली के उनके घर पर पहुंचे थे। उसकी मां ने अजमेर शरीफ जाने के नाम पर उसे उनके साथ भेज दिया। इसके बाद उसके चाचा बीच रास्ते में कार से उतर गए और बाद बाकी लोग और महिला उसे फर्रुखनगर के गांव कालियावास ले आए। वहां पहले से ही सतीश(30 साल) और उसकी शादी की तैयारी की गई थी। उसके विरोध करने पर महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि उसकी मां और चाचा को 50-50 हजार रुपए देकर खरीदा है। इसके बाद उसकी शादी जबरन करा दी गई। दो दिन तक सतीष ने जबरन उसके साथ रेप किया। गुरुवार को वह किसी तरह वहां से भाग निकली। मामले की जांच कर रही एएसआई रशमी देवी ने बताया कि मैजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की के ब्यान कराएं जाएंगे। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।
No comments