Recent News

Breaking News

चाचा के साथ बीवी के थे रिश्ते, गला दबा कर मार डाला

murderबिहारशरीफ। नालंदा जिले के हिलसा थाना अन्तर्गत काजीचक गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अवैध संबंध को लेकर अपनी पत्नी और चाचा की गला दबाकर हत्या करने के बाद दोनों शवों को अपने घर के एक में बंदकर जलाने का प्रयास किया। हिलसा थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने आज बताया कि मृतकों में जयराम रविदास की पत्नी सरपट्यिा देवी (28) और उनके चाचा हरिओम रविदास (35) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक हरिओम रविदास के पिता ने जयराम सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले के सभी नामजद आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

No comments