Recent News

Breaking News

नई पार्टी बनने से पहले ही विधायकों ने मांझी से मुंह फेरा

jeetan ram majhiबिहार कथा, पटना।
जदयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने जा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के कैंप से नेता अभी से भागने लगे हैं। मांझी ने यहां आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई थी। इस दौरान ज्यादातर नेताओं ने उनकी पार्टी में जाने से मना कर दिया। कई विधायक तो बैठक में पहुंचे ही नहीं। जेडीयू के एक दर्जन से ज्यादा विधायकों और पूर्व विधायकों ने साफ कर दिया है कि वे मांझी की नई पार्टी में नहीं जाएंगे।
मांझी की पार्टी में जाने से मना करने वाले विधायकों में वे आठ विधायक भी शामिल हैं जिनकी सदस्यता रद्द की जा सकती है और जिनक मामला कोर्ट में लंबित है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत ऐसे आठ विधायकों ने कोर्ट का अंतिम फैसला आने तक किसी नई पार्टी में जाने से मना कर दिया है। इन विधायकों के सात साथ जेडीयू के चार और विधायक भी हैं। यानी कुल 12 विधायकों ने अभी मांझी की नई पार्टी बनने से पहले ही उनसे मुंह फेर लिया है। माना जा रहा है कि यह तादाद अभी और बढ़Þ सकती है। दरअसल, यह विधायक बीजेपी से उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद मांझी अकेले ही चुनाव लड़नी की बात कर रहे हैं।

No comments