ताड़ी पीकर भालू ने मचाया उत्पात
नवादा। नवादा के कौआकोल थाने के कुतुबचक और खैरा गांव में भालू ने उत्पात मचाकर आधे दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया। भालू पानी की तलाश में जंगल से ग्रामीण क्षेत्र में आ गया और उत्पात मचाने लगा। उसने कहीं से ताड़ी पी रखी थी। ग्रामीणों ने उस भालू को अपने कब्जे में किया। हालांकि, इस दौरान भालू भी जख्मी हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने भालू का उपचार कर संजय गांधी जैविक उद्यान भेज दिया है। पटना ले जाने के दौरान भालू की मौत हो गई।
No comments