बिहार में किसानों का संकट गहराया, चौथे किसान की मौत
पटना। बिहार में चौथे किसान की मौत के साथ कृषक संकट गहरा गया है और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए इस विषय पर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। जिला मजिस्ट्रेट अभय उपाध्याय ने कहा कि पिछले एक पखवाडेÞ से बिहटा में अन्य लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल किसान कौशल किशोर की शुक्रवार को राजधानी पटना में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे आक्रोशित किसानों ने विरोध करते हुए पटना..औरांगाबाद सड़क को जाम कर दिया और मुख्यमंत्री के घटनास्थल पर आने की मांग की। डीएम ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा और दानापुर उप मंडलीय अधिकारी राहुल कुमार के साथ वह स्वयं विरोध प्रदर्शन करने वालों से बात कर रहे हैं ताकि सड़क से जाम को हटाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में कृषक संकट से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले कौशल किशोर चौथे किसान हैं। एक 50 वर्षीय किसान ने 19 मई की शाम को पटना के चाचौल में वित्तीय संकट के कारण अपनी पत्नी के साथ जहर खा लिया था। किसान की मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी अभी भी अस्पताल में ही हैं। एक किसान ने गया जिले खिज्रिसराय में वित्तीय संकट के कारण अपने मकान की छत से कूद कर जान दे दी थी। पटना के मनेर में एक अन्य किसान ने जान दे दी थी।
No comments