डूबते भाई को बचाने गया, खुद भी डूब गया
सहरसा। सहरसा जिला के सोनबरसा थाना अंतर्गत दिलावे नदी में आज दो सगे भाईयों के डूबने की आशंका व्यक्त की गयी है। सोनबरसा अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि लापता किशोरों में वर्मा इटारी पुलिस चौकी अंतर्गत थरिया गांव निवासी मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहसिन :13: और वसीम :15: शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों भाई इन दिनों सोनबरसा थाना क्षेत्र स्थित अपने मौसा के घर आये हुए थे और आज दिलावे नदी में नहाने के लिए गए मोहसिन को डूबते देख जब वसीम उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया। सिंह ने बताया कि लापता दोनों किशोरों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।
No comments