बेटी की शादी के लिए जमा किए थे मेहनत के रुपए, मांगने पर बोतल से मार डाला
दोनों को शनिवार सुबह जेल भेज दिया गया, जबकि तीसरे आरोपी शेर खान को बांसघाट के पास शनिवार शाम को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। दीपक और बबलू सिंह अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। शास्त्रीनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लक्ष्मण की बड़ी बेटी आरती के बयान पर बबलू सिंह, शेर खान, नूर आलम, नवीन कुमार व दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला है। परिजनों के आरोप सही लग रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
रद्दी बेचकर पाल रहा था परिवार
पड़ोसियों ने बताया कि रद्दी बेचकर लक्ष्मण ने अपने पांच बच्चों की परवरिश की थी। बड़ी बेटी की शादी भी कर ली। अब दूसरी बेटी की शादी के लिए रुपए जमा कर रखे थे। इस बारे में पड़ोसियों को भी वह बताया करता था। करीब तीन लाख रुपए उसने जमा किए थे। लक्ष्मण की पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन बेटों और दो बेटियों को वह पाल रहा था। छोटी बेटी की शादी उसने तय की थी। लिहाजा रुपए मांगने अपने मालिक के पास गया था। उधर, बबलू के बारे में पुलिस को पता चला है कि वह शराब सहित बुरी लत का आदि है।
बोतल और ईंट से पीट-पीटकर की हत्या
लक्ष्मण की हत्या काफी बेरहमी से पीट-पीटकर की गई। ब्रह्मस्थानी गली में देवी मंदिर के पास बबलू सिंह के कबाड़ की दुकान के पीछे दरिंदगी के निशान पड़े हुए थे। दुकान से पुरानी बोतलें निकालकर लक्ष्मण पर कई बार वार किया गया। हत्यारों ने ईंट का इस्तेमाल भी हत्या में किया था। शास्त्रीनगर पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो साक्ष्य के तौर पर बोतल और ईंट के टुकड़ों को बरामद किया गया। वारदात देर रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच बताई जा रही है।
No comments