Recent News

Breaking News

जमीन में एक टुकड़े के लिए तीन भाईयों ने संगे बड़े भाई को मार डाला

murder logo buletपूर्णिया। पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल अंतर्गत बेलौन गांव में संपत्ति विवाद को लेकर तीन अन्य भाई ने अपने बडेÞ भाई की धारदार हथियार से हमला करके शुनिवार सुबह हत्या कर दी। बायसी के पुलिस उपाधीक्षक रमण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद इलियास (60) है और उनकी पत्नी जुलेखा ने इस मामले में इलियास के तीन अन्य भाइयों तौहीद, मजहरुल और मोजिब के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि इलियास क्षेत्रीय कांग्रेस नेता थे और उनके तीनों आरोपी भाई घटना के बाद से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments