Recent News

Breaking News

बिहार में जद यू-कांग्रेस-राजद गठबंधन को तोड़ना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

ajay kumarजमशेदपुर। भाजपा बिहार में जद यू,कांग्रेस,राजद गठबंधन से डरी हुई है और राज्य में राजनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए इसे तोड़ना चाहती है। यह बात आज कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कही। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा, देश में मोदी विरोधी लहर शुरू होने लगी है और इसलिए भाजपा बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों का सामना करने को लेकर डरी हुई है...अब जदयू...कांग्रेस...राजद गठबंधन को तोड़ने के लिए भाजपा हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस काम के लिए कोयला घोटाले के सिलसिले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे राजद के सांसदों पर दबाव बना रही है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद कुमार ने बहरहाल सांसद के नाम का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि यह मुद्दा मीडिया के एक धड़े में है। बिहार चुनावों के लिए राजद...जदयू...कांग्रेस गठबंधन बनने के बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता ने सकारात्मक जवाब दिया। कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने में कोई बुराई नहीं है जो एक अच्छे प्रशासक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘न केवल राजद...जदयू...कांग्रेस बल्कि वामपंथी पार्टियों सहित हम सभी समान विचार वाली पार्टियों से एक प्लेटफॉर्म पर आने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील करते हैं।’’ बिहार में शीर्ष पद के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कुछ कानूनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं लेकिन उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी।

No comments