Recent News

Breaking News

डीएसपी साबह की गाड़ी को ओवरटेक किया तो थाने में बंद कर पीटा

kargaun
खगौल/पटना. डीएसपी की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश दानापुर के मोहम्मदपुर निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार को भारी पड़ गया। ओवरटेक के बाद उसने पुलिस के साथ बहस भी कर ली, जिसका नतीजा यह हुआ कि डीएसपी के चालक की शिकायत पर खगौल थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। अनिल की बहन ने आरोप लगाया कि रात भर उनके भाई को थाने में पीटा गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। जमानती धाराएं होने के बावजूद रात को थाने में रखा गया। शुक्रवार को उसे थाने से जमानत पर छोड़ा गया। अनिल ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। उसे बेरहमी से पीटा गया। उधर, अनिल ने बताया कि न केवल थाने की पुलिस बल्कि जिस गाड़ी को उसने ओवरटेक किया था उसमें सवार पुलिसवाले भी रात को थाने पहुंचे और उसकी पिटाई की। इधर, थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि डीएसपी के चालक महेंद्र ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवक को थाने से जमानत दे दी गई है। मारपीट का आरोप निराधार है। बकौल अनिल दानापुर के मोती चौक के पास पर गुरुवार की रात जाम लगा था। जिसमें फंसे डीएसपी की गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकलने की वह कोशिश कर रहा था। सड़क के किनारे एक नाला था जिससे बचने के लिए उसने गाड़ी पर अपना हाथ रख दिया। इसके बाद पुलिसवाले भड़क गए। तीखी बहस हुई। फिर चालक ने खगौल थाने में उसके खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। रात भर थाने में रखकर पीटा गया। फिर शुक्रवार की सुबह थानेदार के आने बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया।
000000000000000

No comments