Recent News

Breaking News

अवैध संबंध : महिला की गला रेत कर हत्या

murdert_bihar
पटना। अवैध संबंध के कारण 45 वर्षीया महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना अलाउद्दीनचक गांव में रविवार देर रात हुई। मृतका जेतनी देवी के पुत्र किशन मांझी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुनपुन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशन मांझी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद अंदर वाले कमरे में वह और उसकी पत्नी सोने चले गए। आंगन में उसकी मां और दो बहन हेमंती और मधु सो रही थी। सुबह बहनों की रोने की आवाज पर वह आंगन में गया तो उसकी मां का गला रेता हुआ था। सूचना पर मसौढ़ी के एसडीपीओ व पुनपुन पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा। पुलिस को घटना स्थल से एक पसुली बरामद हुई है। घटना की वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार महिला ने दो शादी की थी। दोनों पति लाला मांझी और सीताराम मांझी की मौत हो चुकी है। महिला दाेनों पति से हुए संतानों के साथ यहां रहती थी। इस दौरान महिला का कई लोगों से अवैध संबंध था, जो हत्या की वजह बनी। पुलिस को दिए बयान में हत्या के समय लोगों की जानकारी नहीं होना संदेह प्रकट करता है। क्योंकि उस वक्त मृतका के पास में उसकी दोनों पुत्री सोयी हुई थी। पुनपुन थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि अवैध संबंध को प्रारंभिक वजह मानकर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

No comments