कश्मीर में तैनात बिहार के सुबेदार को हार्ट अटैक से मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तैनात सेना के एक जेसीओ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, राजौरी में तैनात नायब सूबेदार संतोष कुमार (44) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कल सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मरने की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया। उन्होंने कहा कि कुमार बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे और पिछले 21 वर्षों से सेना में थे।
No comments