आखिर जाएं तो कहां जाएं प्रेम पंक्षी; ग्रामीणों के डर से प्रेमिका को छोड़ कर भागा
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के ब्रहमाइन गांव में स्थित माया छोटा हाई स्कूल के पीछे सोमवार को आपत्तिजनक हालत में एक युवक और युवती को ग्रामीणों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान युवक ग्रामीणों के चंगुल से अपने को छुड़ा कर अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकला। बाद में युवती के अनुनय विनय करने पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर एक युवक ब्रहमाइन स्थिति हाई स्कूल के समीप पहुंच गया। इसी बीच वहां एक युवती पहुंच गई। इसके बाद दोनों हाई स्कूल के पीछे चले गए। बताया जाता है कि इसी बीच कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर झाड़ी के बीच आपत्ति जनक हालत में मौजूद युवक युवती पर पड़ी। ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया। लेकिन इसी दौरान युवक ग्रामीणों के चंगुल से खुद को छुड़ा कर अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि बाद में युवती के अनुनय विनय करने पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। युवती फुलवरिया थाना क्षेत्र के छोटकी पैकौली गांव की रहने वाली बताई जाती है। युवक के बारे में पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बाइक को जब्त करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
No comments