Recent News

Breaking News

आटा चक्की में विस्फोट, तीन किशोर की मौत, चार घायल

munger distric
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के मुफस्सिल थानांतर्गत कुतलुपुर गांव में आज एक मोबाइल आटा चक्की के अचानक फट जाने से उसकी चपेट में आकर तीन किशोर की मौत हो गयी और चार व्यक्ति घायल हो गये। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि मृतकों में सन्नी कुमार, सोनू दास और सावन कुमार शामिल हैं, जिनकी उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि टैÑक्टर के मदद से चलायी जाने वाली इस मोबाइल आटा चक्की के इंजन में अचानक विस्फोट हो गया जिससे इन तीनों किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पड़ोसी जिला बेगूसराय भेजा गया है।

No comments