भाजपा के हाईटेक रथ का मुकाबला करेगा लालू का टमटम
पटना. राजद प्रमुख लालू यादव ने पटना में शुक्रवार को कहा कि भाजपा के हाईटेक रथ का मुकाबला उनका टमटम करेगा। लालू ने कहा कि भाजपा ने 160 रथ चुनाव प्रचार के लिए उतारे हैं, इसके जवाब में वह 1000 टमटम को चुनाव प्रचार में लगाएंगे। हर टमटम वाले को 500 रुपए रोज दिया जाएगा और उसपर एक नेता बैठकर प्रचार करेगा। लालू ने कहा कि उनका रथ पक्की सड़कों पर प्रचार करेगा और हम गांव की गली-गली तक टमटम से पहुंचेंगे। लालू ने कहा कि गरीबों के हक के लिए जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की लड़ाई जारी रहेगी। अमित शाह नागपुर से बिहार आकर ढोंग कर रहे हैं। शाह पहले गुजरात का पाप धोएं। भाजपा करोड़ों रुपए खर्च कर बिहार पर कब्जा करना चाहती है, हम ऐसा नहीं होने देंगे।
No comments