सीवान के 13 कांवरियों की मौत
सीवान आने के दौरान हादसा
घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी देवघर से पूजा कर पुरी गए थे। वहां से ये सभी सीवान अपने घर लौट रहे थे। कांवरियों से भरी गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें 11 कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों के घर पर लोगों को भीड़ लगी हुई है। लोग एक दूसरे को समझाने की कोशिश कर रहे है।
आंखों में आंसू, दुकानें बंद
हादसे की सूचना पहुंचते ही आंदर बाजार में अफरा तफरी मची हुई है। बाजार के खुलने के साथ ही हर लोगों की जुबान पर हादसे की ही चर्चा थी। हादसे की सूचना मिलने पर कई लोगों ने जमशेदपुर फोन कर पूरे घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलने पर सबकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, लोगों ने आज अपनी दुकानें बंद रखी हैं।
उजड़ गया शंभू का परिवार, चार लोगों की मौत
शंभू का परिवार में सबसे बड़ा कहर टूटा है। आंदर बाजार के शंभू प्रसाद घटना में घायल हो गये है। जबकि उनकी पत्नी कुसुम, बेटी अन्नू, बेटा दीपू और साले की बेटी प्रीति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शंभू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। जहां पर इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने के बाद शंभू साव के सीवान स्थित घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। शंभू की ससुराल कुचायकोट में है और प्रीति अपने फुआ के घर पर ही रहती है। पूरा परिवार पुरी यात्रा को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन हादसा से टूट चुका है।
चार गाडिय़ों से गए थे 60 लोग
आंदर बाजार से पिछले छह अगस्त को चार वाहनों से 60 श्रद्धालु बाबाधाम के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को एक गाड़ी बाबाधाम से वापस आ गई। तीन गाड़िय़ों में सवार लोग पुरी दर्शन के लिए चले गए थे। इन्हीं में से एक गाड़ी शुक्रवार को हादसे का शिकार हुई। इस गाड़ी पर 23 लोग सवार थे। इनमें कई जख्मी हैैं।
मृतकों के नाम
धीरज कुमार (35)
सूरजा देवी (45)
अनिल सोनी (25)
अशोक कुमार (18)
विकास कुमार (16)
प्रीति कुमारी (22)
आशा देवी (35)
अन्नू कुमारी (24)
दीपू कुमार (18)
जयशंकर राम (28)
अाशीष कुमार (22)
कुसुम देवी (38)
दुगदन देवी (45) from
No comments