Recent News

Breaking News

सुपर-30 के छात्र को पढ़ाएगा टोकियो विश्वविद्यालय

super 30 patna biharनई दिल्ली। सुपर-30 के एक छात्र कुणाल कुमार को टोकियो विश्वविद्यालय ने पूर्ण स्कॉलरशिप पर एडमिशन देने का ऐलान किया है। कुणाल कुमार अभी आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ रहा था। लेकिन अब टोकियो विश्वविद्यालय की स्कॉलरशिप मिलने से वह प्रशन्न है। टोकियो विश्वविद्यालय उसे इंजीनियरिंग में सीधे दूसरे साल में प्रवेश देगा।
सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने बताया कि कुणाल बेहद गरीब परिवार से है। कुछ साल पहले जब उसका चयन सुपर-30 के लिए किया गया था तो उस समय सामान्य शिक्षा हासिल करने के लिए भी उनके परिवार के पास आवश्यक संसाधन नहीं थे। सुपर-30 के प्रयासों एवं कुणाल की मेहनत ने अब उसका जीवन बदल दिया है। आईआईटी में एक साल पढ़ने के बाद अब वह विश्व के मशहूर टोकियो विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेगा। सुपर-30 के एक अन्य छात्र अभिषेक गुप्ता को टोकियो विश्वविद्यालय ने पूर्व में चुना था। अभिषेक भी जेईई मेन पास कर चुका था। कुमार ने बताया कि वे कुछ साल पहले जापाना गए थे और तब टोकियो विश्वविद्यालय ने भारत के गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद का भरोसा दिलाया था। टोकियो विश्वविद्यालय के जापान में प्रतिनिधि याशीनो हरोशी ने बाद में पटना जाकर सुपर-30 का भी दौरा किया था। हरोशी ने बताया कि वे प्रतिवर्ष भारत से दो अंडरग्रेजुएट छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लेते हैं। इस दौरान पूरा खर्चा टोकियो विश्वविद्यालय उठाता है।

No comments