Recent News

Breaking News

जानिए गोपालगंज के बरौली में कौन-कौन हैं दावेदार?

barauliहरेकृष्ण राय/गोपालगंज
गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व मंत्राी रामप्रवेश राय विधायक हैं वर्तमान परिस्थिति में उनका यहां से चुनाव लड़ना लगभग निश्चित माना जा रहा है। वैसे लोजपा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। गत दो चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे नेयामतुल्लाह खां जो यहां से एक बार विधयक भी रह चुके हैं, सजपा टिकट के प्रबल दावेदार तो हैं ही पूर्व विधयक धु्रव नाथ चौधरी तथा युवा राजद के जिलाध्यक्ष इम्तेयाज अली भुट्टो भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। देवापुर गांव के निवासी समाजसेवी राजू सिंह हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वैसे यह भी चर्चा है कि यहां से लालू यादव की पुत्री मीसा भारती भी चुनाव लड़ सकती हैं। कल पढ़े गोपालगंज सदर विधानसभा का हाल ...

No comments