गोपालगंज विधानसभा चुनाव में में भीतरघात के आसार
हरेकृष्ण राय/गोपालगंज
गोपालगंज सदर विधानसभा से भाजपा के सुबास सिंह दो बार से विधनसभा चुनाव जीत रहे हैं। पफेसबुक और चैक-चैराहों की चर्चा पर अगर विश्वास किया जाय तो भाजपा का ही एक गुट इनका टिकट कटवाने के चक्कर में लगा है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव सहित करीब आध दर्जन जिला स्तर के भाजपा नेता हैं। जागो गोपालगंज रैली कर करीब छह माह से जिले में जनजागरण अभियान चलाने वाले ओम प्रकाश सिंह का काफी सक्रिय है। वैसे ओम प्रकाश सिंह जदयू में हैं लेकिन पूर्व में वह भाजपा के युवा शाखा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इस बात की चर्चा है कि वे अंदरखाने भाजपा से टिकट की जुगाड़ में लगे हैं। यदि जुगाड़ नहीं जमा तो किसी क्षेत्रीय पार्टी के बैनर तले मैदान में होंगे। इनके प्रबल समर्थक सचिन सिंह का कथन है कि ओम प्रकाश सिंह हर हालत में गोपालगंज सदर विधनसभा क्षेत्रा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधयक रेयाजुल हक राजू जो गत दो चुनाव से दूसरे स्थान पर रह रहे हैं, सजपा से उनका चुनाव लड़ना अगर कोई विशेष उथल-पुथल नहीं हुआ तो निश्चित माना जा रहा है। वैसे जिला जनता दलयू महिला शाखा की अध्यक्षा डा. अनुजा सिंह भी इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रही हैं। इसके अलावा भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी देवी भी टिकट की दावेदारों की सूची में हैं। युवा मोर्चा के राजेश वर्णवाल भी काफी मेहनत कर रहे हैं। पटना से लेकर दिल्ली तक की छौड़ लगा रहे हैं। कल पढ़े कुचायकोट विधानसभा का हाल ....
No comments