Recent News

Breaking News

कुचायकोट : बाहुबली के आगे कौन टिकेगा?

amrendra  pande papu pande kuchaykote mla goaplganj bihar jdu mlaहरेकृष्ण राय/गोपालगंज
गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा से जदयू के बाहुबली सतीश पाण्डेय के अनुज अमरेंद्र पाण्डेय उपर्फ पप्पू पाण्डेय विधयक हैं। गत चुनाव में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े तथा दूसरे स्थान पर रहे। आदित्यनाथ पाण्डेय भाजपा में शामिल हो अब विधान प्रार्षद बन चुके हैं। कुछ लोग बता रहे हैं कि अपने बेटे को मौदान में उतारने की जुगत में हैं। एक समय भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े तथा 17 हजार से ज्यादा मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे उमेश प्रधन की भी भाजपा में वापसी हो चुकी है वे भी भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रह्मानंद राय तथा शिव कुमार उपाध्याय का नाम भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में इस क्षेत्र में चल रहा है। युवा नेता दीपक द्विवेद्वी काफी दिनों से क्षेत्र में सक्रियता दिखा रहे हैं। एक सामुहिक विवाह के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की भी कोशिश कर चुके हैं। लोजपा भी इस सीट पर काली प्रसाद पाण्डेय के लिए दावा कर रही है। कुचायकोर्ट पर लोजपा अपने महामंत्री तथा पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय के लिए यह सीट मांग सकती है यह भी एक संभावना है। कल पढ़े हथुआ विधानसभा का हाल...

No comments