Recent News

Breaking News

साजिशें लाखों बनती है मेरी हस्ती मिटाने को: लालू

laloo yadavपटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार विरोधियों के निशाने पर चल रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि उनके खिलाफ लाखों साजिशें बनती है लेकिन लोगों की दुआएं इसे सफल नहीं होने देती। लालू ने ट्विटर पर लिखा, साजिशें लाखों बनती है मेरी हस्ती मिटाने की बस ह्यदुआएह्य आप सब की मुकम्मल नहीं होने देती। राजद सुप्रीमों की इस ट्वीट के बाद फॉलोवर्स ने कई रि ट्वीट किए। किसी ने लालू की तुलना शेर से करते हुए कहा कि लालू, शेर है और शेर, शेर ही होता है बूढ़ा भी हो जाए तो भी। हालांकि एक अन्य फॉलोवर ने पहले फॉलोवर पर व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा क्या शेर चारा खाता है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजद सुप्रीमों पिछले कुछ माह से भारतीय जनता पार्टी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों के लगातार निशाने पर चल रहे हैं।

No comments