गोपालगंज में औरतों से कराया जा रहा नकली शराब का धंधा
बिहार कथा. गोपालगंज
गोपालगंज में महिलाओं के सहयोग के नकली शराब का अवैध धंधा का संचालन हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार 28 अगस्त को जनता सिनेमा रोड स्थिति एक होटल में छापा पड़ा। छापे से पता चला कि होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चलता था। इसके पास उत्पाद विभाग का मालखाना है। एसपी निताशा गुड़िया ने शराब के अवैध ठिकानों पर छापेमारी की, तो कई चौंकाने वाला मामला सामने आया। गोपाला होटल में रामनाथ के साथ घर की महिलाएं भी शराब के कारोबार चलाने में सहयोग कर रही थीं।
पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची। महिला छत की ओर से कूद कर दूसरों के घरों में छिप गई. पुलिस टीम ने एक- एक कमरों की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में कीचेन से लेकर बाथरूम में शराब का कार्टन, बोतल व पैकिंग के उपकरण मिले. पुलिस ने संजय पटेल के घर पर छापेमारी की. यहां माफिया और शराब पी रहे पांच गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने जब इनके मकान की तलाशी ली, तो शराब तैयार करने वाले उपकरण, खाली बोतल, पैकिंग उपकरण समेत अवैध स्पिरिट मिले. एसपी ने शराब माफियाओं से पूछताछ कर सभी को नगर थाना भेज दिया। शहर के जादोपुर रोड स्थित साईं मंदिर के समीप काली स्थान रोड में एक महिला शराब बेच रही थी. छापेमारी में शराब मिले. खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. पारचून दुकान की आड़ में घर में महिला शराब बेच रही थी. दो साल पहले पड़ा था छापा,
एसपी नताश ने पहले भी मारे थे छापे
शहर के जनता सिनेमा रोड़ में दो वर्ष पूर्व पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने ही छापेमारी किया था. तक शराब माफियाओं के घर से दो इटालियन पिस्टल और 4.12 लाख कैश रुपए बरामद किए गए थे. इसके साथ ही करीब एक ट्रक पाउच बरामद किया गया था। उस समय यहीं माफिया पकड़े गए थे. इनके साथ 22 लोग शराब पीने के आरोप में जेल भेजे गए थे।
मोटी कमाई के लिए स्प्रीट से बनाते हैं शराब
शराब से मोटी कमाई के लिए कई गिरोह स्प्रीट से नकली देसी शराब बनाते हैं और इसे स्थानीय भट्टी में सप्लाई करते हैं। कई लोगों ने यह आशंका जताई है कि कही नकली शराब किसी दिन जहर के रूप में शराबियों के हलक में उतर गया तो न जाने कितने परिवार तबाह होंगे
No comments