Recent News

Breaking News

नये राज्यपाल की नियुक्ति से नीतीश नाराज

ramnath kovind gorverner of biharपटना.बिहार में नये राज्यपाल रामनाथ कोविंद की नियुक्ति पर सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने आलोचना की है। मुख्यमंत्री नीतीश से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नये राज्यपाल की नियुक्ति का फैसला लेते वक्त बिहार सरकार से कोई परामर्श नहीं लिया गया। सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्यपाल पर अंतिम फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री को सूचित करता है। नीतीश कुमार का कहना है कि कोविंद को राज्यपाल बनाने से पहले राज्य सरकार को सूचित तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एक फोन तक नहीं आया। मुख्यमंत्री ऑफिस का कहना है कि नये राज्यपाल की नियुक्ति की खबर मीडिया से मिली। नीतीश के सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी का यह नया फेडरलिजम है। कोविंद बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के दलित नेता हैं। from NBT

No comments