Recent News

Breaking News

भैइया-भाभी को दूध में जहर मिला कर पिलाई

drinking_poison_drop_गोपालगंज। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सोमवार की रात एक युवती ने अपने चचेरे भाई तथा उनकी पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया। युवती ने अपने भाई व भाभी के घर में रखे गए दूध में जहर मिला दिया। कुछ देर बात जब दंपती ने जहर मिले दूध से चाय बनाकर पीया तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में दूध में जहर मिलाए जाने की जानकारी होने पर उन्होंने अपने की चचेरी बहन के खिलाफ थाना में आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूध को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि चैनपुर निवासी केदारनाथ राय के घर में रखे गए दूध में सोमवार की रात जहर मिला दिया गया। कुछ देर बाद इनकी पत्नी छत्रपति देवी ने जहर मिले दूध से चाय बनाया और फिर दंपती ने चाय पीया। लेकिन चाय पीने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में इन्हें इस बात की जानकारी हुई की घर में रखे गए दूध में उनकी चचेरी बहन ने उनकी तथा उनकी पत्??नी की हत्या करने के उद्देश्य से जहर मिलाया था। इस घटना को केदारनाथ राय ने पुलिस को दिए गए आवेदन में अपनी चचेरी बहन बेबी देवी तथा उसके भाई नागेंद्र राय के खिलाफ दूध में जहर मिलकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूध को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

No comments