Recent News

Breaking News

बलात्कारियों को गिरफ्तार करवाने सड़क पर उतरे दस हजार आदिवासी

katihar_tribal women demand for arrest to repistसाइकिल की चेन टूटी तो 9 लड़के उठा कर ले गए थे लड़की को, किया था सामूहिक दुष्कर्म
राज रत्न कमल/कटिहार
बिहार के कटिहार में गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दावा किया जा रहा है कि 10 हजार आदिवासियों के प्रदर्शन के कारण शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। विरोध जताने के लिए भारी संख्या में आदिवासी कलेक्टर के आॅफिस के बाहर जुटे। कुछ आदिवासियों ने सड़क पर ही डुगडुगी बजा कर प्रदर्शन किया। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा से आए आदिवासी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।
गैंगरेप की घटना 22 सितंबर की है। बंगाल के उत्तरी बिलासपुर की एक आदिवासी लड़की कटिहार के हफला के सिरनिया में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। घटना वाली शाम को वह साइकिल से गांव लौट रही थी। रास्ते में उसकी साइकिल की चेन टूट गई। इस दौरान कुछ लड़के आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। एक झोपड़ी में 9 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। डर के मारे लड़की ने घरवालों को इसके बारे में नहीं बताया। 24 सितंबर को लड़की ने गांव में एक लड़के को देखा। वह भी उसके साथ हुए गैंगरेप में शामिल था। लड़के को देख लड़की ने शोर मचाया। गांव के लोगों ने लड़के को पकड़ना चाहा, लेकिन वह बाइक छोड़कर भाग गया। जब मामले की जानकारी हुई तो पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने केस दर्ज कराया। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

No comments