हुस्न का जलवा दिखा मर्दों को फंसाती थी, लूट लेती थी कीमती समान
मर्दों को आकर्षित कर खिलाती थीं नशीली गोली,
पुलिस गिरफ्त में लुटेरी महिलाएं।
पटना. जीआरपी ने नशे की गोली खिलाकर रेलयात्रियों को लूटने वाले महिला गिरोह की सात सदस्यों को स्टेशन के पास स्थित आॅटो स्टैंड से, जबकि तीन को प्लेटफार्म नंबर तीन से गिरफ्तार किया। इनमें तीन-चार महिलाओं के पास बच्चे भी हैं। इन महिलाओं के पास से 54 नशे की गोली एटीवान व 21 ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पश्चिमी बंगाल के बराकर का है। गिरफ्तार महिलाओं में यूपी की संगीता तिवारी, चंदा देवी, पश्चिमी बंगाल की सावित्री देवी, पाको देवी, अंजली देवी, मनीषा कुमारी, नालंदा की रेखा देवी, नरहट, पटना की विभा देवी, सुनीता देवी, मालसलामी की अनिता देवी शामिल हैं। इन सबों के खिलाफ पटना जीआरपी में लूट, एनडीपीएस और रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हुस्न का जलवा दिखा फंसाती हैं
गिरोह की सदस्य ट्रेन में टिकट लेकर सवार होती हैं और पुरुष यात्रियों के पास चली जाती हैं। हुस्न का जलवा दिखाकर मर्दों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बातचीत के दौरान भरोसा दिलाकर घुल-मिल जाती हैं। फिर बिस्किट या चाय पीने के दौरान धीरे से नशे की गोली दे देती हैं। थोड़ी देर बाद ही यात्री नशे में चला जाता है। फिर मौका देख उनका कीमती सामान लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाती हैं।
No comments