Recent News

Breaking News

गया में गुलाबी पोशाक पहन केवल महिलाओं ने की मतगणना

pinkwomen in counting in gyaगया। गया जिले के गुरुवा विधानसभा के मतदान केंद्र पर सिर्फ महिलाओं को ही मतगणना के काम में लगाया गया है। गया के गरुआ विधानसभा की गिनती में सिर्फ महिलाओं को लगाया गया है। सभी ने पिंक ड्रेस पहन रखा है। 60 से ज्यादा महिलाकर्मियों को लगाया गया है।
गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान भी गया के महावीर स्कूल में पिंक बूथ बनाया गया था। यहां पिकनिक सा नजारा था। मेले सरीखा उत्सवी माहौल। सबकुछ पिंक रंगों में सराबोर। पिंक पंडाल। यहां बने सभी पांच बूथों पर तैनात महिला कर्मचारियों के ड्रेस भी पिंक-पिंक। महिला सशक्तीकरण की नजीर पेश करते इन बूथों का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में रहा। गया के इस मॉडल बूथ को पिंक थीम दिया गया था।
यहां पीने का पानी था। धूप से परेशानी हो तो छांव में बैठने के लिए छतरी लगी थी। स्टेज बना था। डॉंक्टरों की टीम तैनात थी। सबसे खास यह कि महिला वोटरों के नन्हे-मुन्नों संग वोट डालने आने पर कोई दिक्कत न हो, बच्चे भी इन्ज्वॉय करें, इसके लिए बच्चों के खेलने के लिए पार्क जोन भी बनाया गया था। बूथों की कमान महिलाओं ने संभाली। कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षाकर्मी-सभी महिलाएं। अक्सर बूथों की लचर व्यवस्था से परेशान होने वाले वोटरों को अंदर पहुंचते ही सुखद अनुभूति हो रही थी। उनके चेहरों पर मुस्कान तैरती रही।

No comments