Recent News

Breaking News

इश्क के चक्कर में साली ने ली जीजा की जान

love murderभभुआ। साली से इश्क पर एतराज जताने वाले जीजा की सवा लाख रुपएा सुपारी देकर बिहार में हत्या कराने वाले प्रेमी को कैमूर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त होने वाली गाड़ी व दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है। गिरफ्तार प्रेमी सुहैल अहमद यूपी के चंदौली जिले में अलीनगर वार्ड 13का निवासी है। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि धराए सुहैल ने प्रेम में बाधक बने माशूका के जीजा नजरे आलम यूपी के चन्दौली जिला के भदोही के मलिकाना वार्ड 12निवासी की इस साल बीते 31अगस्त को बिहार के कुदरा थाना के सलथुआ के पास हत्या करा दी।
सुहैल ने हत्या के लिए कैमूर के रामगढ़ थाना के विदामनचक के मुकेश चौबे व बक्सर जिले के बहेरा निवासी अजय चौबे को सवा लाख रुपएा सुपारी दी थी। सुहैल दोनों सुपारी कीलरों को यूपी अपनी बोलेरो गाड़ी से ले गया। अलीनगर स्थित ससुराल आए नजरे आलम को गाड़ी में बैठाकर बनारस लाने के बहाने हथियार के बल पर कैमूर लाकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना के बाद टॉल प्लाजा के वीडिीयो फूटेज में आए गाड़ी के नम्बर एवं फिंगर प्रिंट के आधार पर कांड का भंडाफोड़ किया गया।
जेल में हुई थी दोस्ती
सुपारी देने वाला व सुपारी लेने वाले तीनों एक साथ जेल में थे, जिसके दौरान तीनों से सम्बंध हो गया था। जिसके कारण इन्हीं बदमाशों से हत्या कराने की बात हुई और घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि मृतक नजरे की साली से सुहैल का संबध था, जिसपर उसके द्वारा एतराज जताया जाता था। घटना के दिन अपनी साली को लेकर अपने ससुराल गया। जिसकी सूचना उसकी साली ने अपने प्रेमी को दी दी। प्रेमिका की सूचना पर प्रेमी ने उसके जीजा की हत्या करा डाली। एसपी ने बताया कि दोनों सुपारी किलर की गिरफ्तारी के लिए कुदरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि नजरे की हत्या के बाद कुदरा थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।

No comments