Recent News

Breaking News

दूल्हा निकला बच्ची का बाप, लड़की का शादी से इनकार


Image Loading

फुलवारीशरीफ/पटना. खुद को कुंवारा बताकर शादी रचा रहे एक बच्ची के पिता को महंगा पड़ गया। निकाह शुरू होने से पहले ही पहली पत्नी विवाह स्थल पर पहुंच कर हंगामा करने लगी। दूल्हे की करतूत जान लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और निकाहस्थल से हट गई। घटना रविवार की रात फुलवारीशरीफ के खोजा इमली स्थित एक मैरेज हॉल की है। दूल्हा निकाह करने से पहले ही दहेज के पैसे व सामान ले लिए थे। लड़की के परिजनों ने शादी तोड़ते हुए सारा सामान लौटाने को कहा। आनाकानी करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दूल्हे और उसके पिता को 16 घंटे बाद बंधनमुक्त किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान एकराम खान ने बताया कि मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिली है। केस दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बाद खुला राज: नयाटोला के व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता छपरा के सिपलपुर में तय किया था। लड़की के पिता ने दहेज में बेटी के नाम से जानीपुर में आधा कट्ठा जमीन व घर का सारा सामान लड़के के घर भिजवा दिया था। रविवार को बारात आई। निकाह से पहले एक युवक दूल्हे पर शादीशुदा होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। शादी का सबूत मांगे जाने पर हंगामा कर रहे युवक ने बताया कि इस दूल्हे की शादी छह वर्ष पूर्व उसकी बहन से हो चुकी है। उसे पांच वर्ष की बच्ची है। दूल्हे का राज खुलते ही सभी हैरत में पड़ गए। कुछ देर बाद पहली पत्नी भी बेटी के साथ पहुंच गई। यह सुनते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। दहेज में भिजवाए गया सामान वापस आने तक दूल्हा व उसके पिता को बंधक बनाए रखा गया। from livehindustan.com



No comments