Recent News

Breaking News

ट्रेन के जनरल डिब्बे से सात देसी बम बरामद

katihar junctaionकटिहार। बिहार के कटिहार-मालदा रेल खंड से गुजर रही मालदा-कटिहार सवारी ट्रेन के एक जनरल डिब्बे से पुलिस ने बीती रात एक डिब्बे में रखे सात देसी बम बरामद किये। कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक जितेन््रद मिश्र ने आज बताया कि इस ट्रेन में बम होने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर आरपीएफ के सहयोग से राजकीय रेल पुलिस ने प्राणपुर-कुरेठा रेलवे स्टेशन के बीच तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक डिब्बे से सात देसी बम बरामद हुए। उन्होंने बताया कि डिब्बा लावारिस हालत में मालदा-कटिहार सवारी ट्रेन के एक जनरल डिब्बे में एक सीट के पड़ा पाया गया। जितें्रद ने बताया कि बरामद बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है और पुलिस इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

No comments