Recent News

Breaking News

अखिलेश के 100 नंबर की हद देखिए


नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश विस चुनाव में सीएम अखिलेश यादव जिस ‘100 नंबर डायल’ का बखान करते नहीं थक रहे थे, उसकी हकीकत तो समय-समय पर खुद उसपर तैनात पुलिस वाले ही दे रहे थे। चुनाव में यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बड़ा चुनावी मुद्दा था। पीएम स्वयं कह रहे थे कि उप्र में पुलिस थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। ऐसे में, उप्र में बीजेपी ते चुनाव जीतने के बाद भी भी उप्र पुलिस की हरकत सर्मिंदा कर रही है।

शामली में यूपी पुलिस का बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है, जहां ‘डायल 100’ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वर्दी में गाड़ी के बोनट पर सरेआम शराब पी रहे हैं। इन सिपाहियों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नशे में ये सिपाही हाईवे पर जमकर हुड़दंग कर रहे हैं। बताया जाता है कि मामला शामली जिले में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की टिटौली चौकी का है। जहां पर डायल 100 गाडी पर तैनात पुलिसकर्मी डायल 100 की गाड़ी के बोनट पर शराब रखकर पीते दिखाई दे रहे हैं।

उधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन सवाल यह है कि, यह संक्षिप्त कार्रवाई क्या पुलिस तंत्र पर जनता के विश्वास को बहाल करेगा। का जनता

No comments