Recent News

Breaking News

बिहार में 11 अप्रैल को राजनीति का मंथन करेगी राकांपा

trieqe anwar
पटना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11 मई को पटना में आयोजित होगा। राकांपा के राष्ट्रीय महासिचव तारिक अनवर ने आज यहां बताया कि पार्टी इस वर्ष के अंत में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए कार्यकारिणी ने यहां राकांपा का राष्ट्रीय अधिवेशन कराने के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। इसका आयोजन आगामी 11 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2005 में बिहर में राकांपा के राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। तारिक ने बताया कि राकांपा के इस अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, वरिष्ठ नेतागण प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजवल, अजित पवार के अलावा अलग-अलग प्रदेशों के पार्टी सांसद, विधायक और राष्ट्रीय स्तर एवं सभी राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक तीन वर्ष पर आयोजित होने वाला राकांपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पिछला गुजरात के बडोदरा में हुआ था।

No comments