पुलिस ने तहस-नहस की 40 कट्ठे की अफीम की खेती
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद थानांतर्गत भोलामारी गांव में तीन स्थानों पर करीब 40 कट्ठे में लगायी गयी और अवैध मादक पदार्थ अफीम की फसल को आज पुलिस ने नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह ने बताया कि भोलामारी गांव में कुछ किसानों के अपनी अफीम की फसल को नष्ट करने का प्रयास किये जाने की सूचना के आधार पर स्थानीय अमदाबाद थाना की पुलिस टीम ने भोलामारी गांव पहुंच कर उक्त खेतों में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट किया। अफीम की यह फसल उक्त गांव में तीन जगह लगायी गयी थी जो 10, 10 और 20 कट्ठे में लगायी गयी थी। जांच के क्रम में पता चला कि शशि और भोला मंडल ने अपने-अपने खेत मालदा के देवीपुर के भूषण मंडल को दे रखा था जिसने इन खेतों में अफीम के पौधे लगाये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
No comments