लालू की बेटी मीसा की खुली पोल, झूठ निकला हार्वर्ड में लेक्चर देने का दावा
राजेश कुमार /पटना
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की एक दावे को लेकर किरकिरी हो रही है। मीसा ने दावा किया था कि उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में लेक्चर दिया है, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि मीसा को सिर्फ लेक्चर सुनने के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि मीसा ने कार्यक्रम के बाद मंच पर जाकर फोटा खिंचवाई और उसे सोशल साइट पर शेयर कर दिया। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में भाजपा के महासचिव राम माधव ने भी हिस्सा लिया था। 7-8 मार्च को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ह्यइंडिया कॉन्फ्रेंसह्य हुई थी। इसमें डॉ. मीसा भारती भी गई थीं। उन्होंने अपनी तरफ से कुछ फोटो सोशल मीडिया (फेसबुक और ट्विटर) पर अपलोड कीं और बताया कि मीसा ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। लेकिन, इंडिया कॉन्फ्रेंस के को-चेयर रजत सेठी के मुताबिक, मीसा को दर्शक-श्रोता के तौर पर बुलाया गया था न कि वक्ता के तौर पर। इस बात की पुष्टि इससे भी की जा सकती है कि उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आने के लिए टिकट खरीदा था। उन्हें लेक्चर देने के लिए नहीं बुलाया गया था और उन्होंने यहां कोई लेक्चर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित वक्ताओं की सूची में भी मीसा का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद मीसा मंच पर चली गईं और खूब तस्वीरें खिंचवाईं।
हार्वर्ड ने इस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं की आधिकारिक सूची जारी की है। इसमें ये वक्ता शामिल थे।
- पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी
- जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल
- भारतीय गुणवत्ता परिषद के आदिल जैनुलभाई
- वॉकहार्ट के हबील खोड़कीवाला
- अभिनेता राहुल बोस
- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण
- प्रेफेसर तरुण खन्ना
- पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन
- एडिशनल सॉलीसीटर जनरल नीरज किशन कॉल
- ब्लैकस्टोन इंडिया के अखिल गुप्ता
- पूर्व राजदूत प्रदीप कुमार
- अमेरिकी भारतीय उद्यमी गुरुराज 'देश' देशपांडे
- अंबुजा सीमेंट के अजय कुमार
- पार्था एस घोष एंड एसोसिएट्स के एमडी पार्था घोष
- भाजपा नेता राम माधव
- टाटा सन्स के आर. गोपालकृष्णन
No comments