बी जे पी का बजट
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज नई सरकार का पहला आम बजट पेश किया. जानते हैं कि क्या ख़ास बातें रहीं बजट में.
पांच नई अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाएं.
इंफ्रास्ट्रक्चर पर 70 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होंगे.
रेलवे के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपए.
मनरेगा के लिए 34699 करोड़ रुपए का इंतज़ाम.
लघु उद्योगों के लिए 20 हज़ार करोड़ रुपए.
रेल, सिंचाई व सड़क के लिए टैक्स फ़्री इंफ्रास्ट्रक्चर बॉंड.
जन-धन योजना के तहत ग़रीबों के लिए दो लाख रुपए का बीमा सिर्फ़ 12 रुपए के प्रीमियम पर.
अटल पेंशन योजना के तहत हर खाताधारक को सरकार देगी 1,000 रुपए. रुपए 60 साल की उम्र के बाद मिलेंगे.
प्रधानमंत्री बीमा योजा के तहत हर नागरिक को बीमा सुरक्षा.
अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए नई मंज़िल योजना, 3,738 करोड़ रुपए की व्यवस्था.
बीपीएल वर्ग के बुजुर्गों के लिए विशेष बीमा योजना.
अटल नवोन्मेष मिशन, इसके तहत शिक्षाविदों को जोड़ जाएगा.
5,300 करोड़ रुपए सिंचाई के लिए.
लघु सिंचाई योजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए.
ग्रामीण क़र्ज़ योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए.
बाल विकास योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपए.
कर राजस्व में इज़ाफ़ा होगा.
सब्सिडी ख़त्म नहीं, कम करेंगे.
सरकार विनिवेश से पैसे जुटाएगी.
वर्ष 2017 तक वित्तीय घाटा कम कर 3.7 फ़ीसदी तक लाने का लक्ष्य.
No comments